today news update

 

संभालकर बहाना पानी: दिल्ली के कई इलाकों में नहीं आएगा जल, देखें लिस्ट में कहीं आपका इलाका तो नहीं

जल बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे इस दौरान जल संचय करें और पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें। कार्य पूरा होने के बाद जल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।



दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के कार्य के मद्देनजर दिल्ली जल बोर्ड एमबी रोड पर वायुसेनाबाद गेट-तीन और मदनगीरी टी-प्वाइंट के पास 900 मिमी और 600 मिमी व्यास की नई एमएस जल लाइन को संगम विहार मुख्य जल लाइन (1200/900/600 मिमी व्यास) से जोड़ने का कार्य करेगा। यह मुख्य जल लाइन ईएसआई अंडरग्राउंड रिजर्वायर/बूस्टिंग पंपिंग स्टेशन से जुड़ी है। इस इंटरकनेक्शन कार्य के कारण 12 दिसंबर को जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार तुगलकाबाद, संगम विहार, अंबेडकर नगर व देवली विधानसभा क्षेत्र के तुगलकाबाद गांव, तुगलकाबाद एक्सटेंशन, नॉर्दर्न कैंप बस्ती, एमबी रोड पर वायुसेना स्टेशन, संगम विहार, तिगरी गांव और तिगड़ी डीडीए फ्लैट्स, खानपुर गांव और खानपुर एक्सटेंशन, जेजे कॉलोनी खानपुर, दुग्गल कॉलोनी, जवाहर पार्क, राजू पार्क, शिव पार्क, बिहारी पार्क, कृष्णा पार्क, देवली गांव और आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे इस दौरान जल संचय करें और पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें। कार्य पूरा होने के बाद जल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

RBI Governor: बीकानेर के संजय मल्होत्रा संभालेंगे RBI की कमान, इस पद पर जाने वाले राजस्थान कैडर के पहले अफसर

राजस्थान के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कैडर के आईएएस संजय मल्होत्रा को आरबीआई का नया गवर्नर नियुक्त कर दिया गया है। केंद्रीय कैबिनेट कमेटी ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं



राजस्थान कैडर के आईएएस संजय मल्होत्रा को केंद्रीय कैबिनेट कमेटी ने भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर नियुक्त कर दिया है। संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के आईएएस होने के साथ राजस्थान के ही रहने वाले भी हैं। उनका होम टाउन बीकानेर है।

राजस्थान से वे जनवरी 2020 में प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में चले गए थे। यहां पहले ऊर्जा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनाती मिली। इसके बाद उनकी एंट्री सीधे वित्त मंत्रालय में हो गई। यहां वे राजस्व विभाग में सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। संजय मल्होत्रा 1990 बैच के आईएएस हैं और वरिष्ठता में राजस्थान के मौजूद आईएएस अफसरों में चौथे नंबर पर आते हैं। सुधांश पंत से पहले राजस्थान में संजय मल्होत्रा का नाम ही चीफ सेक्रेट्री के लिए चर्चाओं में था, लेकिन जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार उनके टैलेंट को देखते हुए उन्हें वापस राजस्थान नहीं भेजना चाहती थी। संजय मल्होत्रा की सेवानिवृत्ति में भी अभी 2 साल से ज्यादा का समय शेष है। इसलिए आरबीआई में गवर्नर के तौर पर भी उनका कार्यकाल काफी लंबा रहने वाला है।

संजय मल्होत्रा ने आईआईटी कानपुर से पढ़ाई की है। उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री भी हासिल की है।


आईएएस टॉपर रहे थे संजय मल्होत्रा

संजय मल्होत्रा अपने बैच के टॉपर रहे थे। इसलिए उन्हें होम स्टेट राजस्थान का कैडर भी मिला। राजस्थान में वे राजस्व, वित्त, स्वास्थ्य, ऊर्जा और कृषि जैसे विभागों से जुड़े।


राजे के पसंदीदा अफसर रहे, राजस्थान में ई-गवर्नेंस का श्रेय इन्हीं को 

जब 1999 में राजस्थान से तत्कालीन सांसद वसुंधरा राजे को वाजपेयी मंत्रिमंडल में जगह मिली तो उन्होंने इस डायनैमिक अधिकारी को दिल्ली बुलाकर अपने मंत्रालय में कार्यभार दिया। वर्ष 2003 में संजय मल्होत्रा को संयुक्त राष्ट्र डेवलपमेंट प्रोग्राम का प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर बनाया गया। वर्ष 2006 में उन्हें दोबारा प्रदेश में वित्त और राजस्व का विशेष सचिव और वर्ष 2007 में राजस्थान का कार्मिक सचिव बनाया गया। वर्ष 2008 में वे करीब साल भर तक स्टडी लीव पर रहे, फिर 2009 में लौटे तो उन्हें माइन्स विभाग का कार्यभार मिला। वर्ष 2010 में उन्हें राज्य का आईटी सचिव बनाया गया। प्रदेश में कंप्यूटरीकरण और ई-गवर्नेंस की दिशा में उन्होंने काफी कार्य किये।

Comments

Popular post

Vivo T4 SE बजट SEGMENT में एक दमदार SMARTPHONE

Motorola 60 Fusion SE: स्टाइल, परफॉर्मेंस और भरोसे का स्मार्टफोन