TODAY LATEST NEWS
UP: संभल हिंसा के आरोपियों से मुलाकात कराने वाले जेलकर्मियों पर गिरी गाज, निलंबित किए गए
सपा नेताओं को संभल हिंसा के आरोपियों से मुलाकात की अनुमति देने पर जेलर और डिप्टी जेलर पर गाज गिरी है। उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
संभल हिंसा के आरोपियों से जेल में सपा नेताओं की मुलाकात पर शासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए जेलर और डिप्टी जेलर को निलंबित कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक डीजी जेल पीवी रामाशास्त्री ने मुरादाबाद जेल के जेलर विक्रम सिंह यादव और डिप्टी जेलर प्रवीण सिंह को निलंबित कर दिया है। वहीं जेल अधीक्षक पीपी सिंह के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने की शासन से सिफारिश की गई है।
बता दें कि आरोपियों से सपा विधायक नवाब जान, चौधरी समरपाल सिंह, पूर्व सांसद एसटी हसन के साथ कई सपा नेताओं ने जेल में मुलाकात की थी। पूर्व सांसद,विधायकों के साथ कुछ सपा नेता बगैर पर्ची लगाए मिले थे
कहा जा रहा है कि मुलाकात के दौरान जेल मैनुअल का पालन नहीं किया गया। शासन के निर्देश पर डीजी जेल ने डीआईजी जेल कुंतल किशोर को मामले की जांच सौंपी थी। संभल में जेल नहीं होने की वजह से आरोपियों को मुरादाबाद जेल भेजा गया था
Harbhajan vs Dhoni: 'हमारी कई वर्षों से बात नहीं हुई...उन्होंने फोन नहीं उठाया', हरभजन ने धोनी पर साधा निशाना
हरभजन ने खुलासा किया कि वह और एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स में अपने वर्षों के दौरान सिर्फ स्टेडियम में बात करते थे और मैदान के बाहर दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती थी
भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि वह और एमएस धोनी एक दूसरे से बात नहीं करते हैं। भज्जी ने खुलासा किया है कि उन्हें एमएस धोनी के साथ कोई समस्या नहीं है, लेकिन वह और भारत के पूर्व कप्तान अब दोस्त नहीं हैं। हरभजन सिंह और धोनी 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के अभिन्न अंग थे। धोनी ने इन दोनों टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी की थी। वहीं, भज्जी ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में सात और 2011 वनडे विश्व कप में नौ विकेट लिए थे।
हरभजन ने किए कई बड़े खुलासे
न्यूज 18 से बात करते हुए हरभजन ने खुलासा किया कि वह और एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स में अपने वर्षों के दौरान सिर्फ स्टेडियम में बात करते थे और मैदान के बाहर दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं होती थी। हरभजन 2018-2020 के बीच चेन्नई स्थित फ्रेंचाइजी के लिए खेले। उन्होंने आगे कहा कि वह केवल उन लोगों को फोन करते हैं जो उनके कॉल उठाते हैं।

भज्जी और धोनी में नहीं होती बातचीत
उन्होंने कहा, 'नहीं, मैं धोनी से बात नहीं करता। जब मैं सीएसके में खेल रहा था, तब हमने बात की थी, लेकिन इसके अलावा हमने बात नहीं की है। 10 साल से ज्यादा समय बीत चुका है। मेरे पास उनसे बात करने का कोई कारण नहीं है, शायद वह करते हों कॉल। मैं नहीं जानता कि इसके पीछे क्या वजह है। जब हम सीएसके में आईपीएल में खेल रहे थे, तब हम बात करते थे और वह भी मैदान तक ही सीमित थी। उसके बाद न वह मेरे कमरे में कभी आए, न ही मैं उनके पास गया।

मैं उनसे बात नहीं करता जो कॉल नहीं उठाते'
भज्जी ने कहा, 'मेरे पास उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है। यदि उन्हें कुछ कहना है तो वह मुझे बता सकते हैं। लेकिन अगर उनके पास बात करने के लिए कुछ होता तो उन्होंने मुझे अब तक बता दिया होता। मैंने कभी उन्हें फोन करने की कोशिश नहीं की क्योंकि मुझमें बहुत जुनून है। मैं केवल उन लोगों को फोन करता हूं जो मेरा फोन उठाते हैं। मेरे पास अन्यथा समय नहीं है। मैं उन लोगों के संपर्क में रहता हूं जिनके साथ मैं दोस्त हूं। एक रिश्ते में हमेशा दोनों पक्षों के सहयोग की जरूरत होती है। अगर मैं आपका सम्मान करता हूं, तो मुझे आशा है कि आप मेरा सम्मान करेंगे या आप मुझे जवाब देंगे। अगर मैं आपको एक या दो बार कॉल करता हूं, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है, तो मैं शायद आपसे उतना ही मिलूंगा जितना मुझे चाहिए होगा।'

2021 में भज्जी ने क्रिकेट से संन्यास लिया
हरभजन और धोनी ने आखिरी बार 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में एक साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया था। 2015 विश्व कप के बाद हरभजन और युवराज सिंह को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था। हरभजन 2015 के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल सके। उन्होंने 2021 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।

धोनी को लेकर हरभजन के बदलते रहते हैं सुर
भारत के दो पूर्व क्रिकेटर्स हरभजन सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के बीच विवाद की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं। हरभजन ने कई बार अपने बयान से भारत के पूर्व कप्तान पर निशाना साधा था। रिटायरमेंट के बाद हरभजन ने राष्ट्रीय टीम से खुद को बाहर किए जाने को लेकर कई बयान दिए थे। एक इंटरव्यू के दौरान भज्जी ने कहा था कि उन्हें लगता है कि वह कुछ और साल क्रिकेट खेल सकते थे। हालांकि, उन्हें टीम मैनेजमेंट की ओर से उस प्रकार समर्थन नहीं मिला, जैसा एमएस धोनी को मिला था। साथ ही कप्तानी को लेकर भी हरभजन ने कई बयान दिए थे

इसके बाद पिछले साल मार्च में एक और इंटरव्यू में भज्जी ने अपने दिए गए बयानों से यू टर्न ले लिया था और कहा था कि उन्हें धोनी से कोई शिकायत नहीं है और दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। हरभजन ने कहा था- मुझे एमएस धोनी से समस्या क्यों होगी? हमने भारत के लिए काफी क्रिकेट खेली है और हम बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं और अब भी हैं। वह अपने जीवन में व्यस्त हो गए और मैं अपने जीवन में व्यस्त हो गया। हम बहुत बार नहीं मिलते, लेकिन संबंध में कोई दरार नहीं है।
RBI MPC: बढ़ती महंगाई और घटती जीडीपी की चुनौतियों के बीच एमपीसी बैठक आज से, छह दिसंबर को होगी फैसलों की घोषणा
RBI MPC Meeting Begins Today: देश में नीतिगत दर निर्धारित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक आज मुंबई में शुरू हुई। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में तीन दिवसीय बैठक 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक चलेगी। एमपीसी की यह बैठक घटती जीडीपी वृद्धि, अत्यधिक महंगाई और उत्पादन में गिरावट जैसी महत्वपूर्ण आर्थिक चुनौतियों के बीच हो रही है, ऐसे में इस बार आम लोगों के साथ-साथ बाजार की नजर टिकी हुई है। आइए इस बारे में और जानें।
देश में नीतिगत दर निर्धारित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक आज मुंबई में शुरू हुई। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में तीन दिवसीय बैठक 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक चलेगी। आरबीआई गवर्नर 6 दिसंबर (शुक्रवार) को नीतिगत निर्णयों की घोषणा करेंगे।
एमपीसी की यह बैठक महत्वपूर्ण आर्थिक चुनौतियों के बीच हो रही है, जिसमें अपेक्षा से कम जीडीपी वृद्धि, उच्च मुद्रास्फीति और उत्पादन स्तर में गिरावट शामिल है। इन हालातों में आम लोगों के साथ-साथ बाजार की भी चिंता बढ़ी हुई है। भारतीय कृषि अर्थशास्त्री और भारतीय अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संबंध अनुसंधान परिषद (ICRIER) के प्रोफेसर अशोक गुलाटी ने कहा कि सब्जियों की मुद्रास्फीति केंद्रीय बैंक के नियंत्रण से बाहर है।
उन्होंने यह भी कहा कि दूसरी तिमाही के जीडीपी विकास के आंकड़े संकेत देते हैं कि आरबीआई अपनी नीतियों को समायोजित करने यानी रेपो रेट को कम करने जैसे फैसलों में देरी कर सकता है। हालांकि, अर्थशास्त्री ने जोर देकर कहा कि आरबीआई के लिए सुधारात्मक कार्रवाई करने का फैसला लेने में अभी बहुत देर नहीं हुई है।
गुलाटी ने एएनआई से कहा, "टमाटर की कीमतों में वृद्धि ने आरबीआई को चिंता में डाला है। सब्जियों की कीमतों में वृद्धि को आरबीआई नियंत्रित नहीं कर सकता। रेपो दर में कमी करने की बात करें तो, दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े बताते हैं कि आरबीआई अभी रेपो रेट घटाने की स्थिति में नहीं है। अक्तूबर में आयोजित पिछली एमपीसी बैठक में, केंद्रीय बैंक ने लगातार 10वीं बार नीतिगत रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बनाए रखा। यह निर्णय 6 में से 5 सदस्यों के बहुमत से लिया गया।
स्थायी जमा सुविधा (एसडीएफ) दर को 6.25 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा गया, जबकि सीमांत स्थायी सुविधा (एमएसएफ) दर और बैंक दर 6.75 प्रतिशत पर स्थिर रही। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 6.21 प्रतिशत हो गई, जो आरबीआई की 6 प्रतिशत की ऊपरी सहनीय सीमा को पार कर गई।
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि अक्तूबर में खाद्य मुद्रास्फीति चिंताजनक 10.87 प्रतिशत पर है, जबकि सब्जियों की मुद्रास्फीति 42.18 प्रतिशत तक बढ़ गई है। ग्रामीण मुद्रास्फीति 6.68 प्रतिशत रही, जबकि शहरी मुद्रास्फीति तुलनात्मक रूप से कम 5.62 प्रतिशत रही। इसके अतिरिक्त, 2024-25 वित्तीय वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान अर्थव्यवस्था वास्तविक रूप से 5.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी। यह वृद्धि आरबीआई के 7 प्रतिशत के पूर्वानुमान से काफी कम रही। ये आंकड़े मुद्रास्फीति के दबावों को दूर करने और आने वाले महीनों में आर्थिक विकास को फिर से पटरी पर लाने के लिए एमपीसी के नीतिगत निर्णयों को बहुत हद तक प्रभावित करेंगे।
Comments
Post a Comment