Smartphone: Samsung ने भारत में एक साथ लॉन्च किए दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन, मिल रही तीन साल की वारंटी

 

Smartphone: Samsung ने भारत में एक साथ लॉन्च किए दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन, मिल रही तीन साल की वारंटी

Galaxy S24 में 50 मेगापिक्सल के वाइड कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। दोनों मॉडलों में 12 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर और IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग है। Galaxy S24 Ultra में 5,000mAh की बैटरी और Galaxy S24 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।



Samsung ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं जिनमें Samsung Enterprise Edition Galaxy S24 Ultra और Samsung Galaxy S24 शामिल हैं। इन दोनों फोन के फीचर्स Galaxy S24 और Galaxy S24 Ultra जैसे ही हैं, हालांकि Enterprise Edition को इंटरप्राइज टूल के साथ लॉन्च किया गया है। दोनों फोन के साथ तीन साल की वारंटी मिल रही है और सात साल तक फर्मवेयर अपडेट मिलेगा।

Samsung Galaxy S24 Ultra, Galaxy S24 Enterprise Edition की कीमत

Samsung Galaxy S24 Ultra के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 78,999 रुपये है और इसे Onyx ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। वहीं Enterprise Edition को 96,749 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है। यह कीमत 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की है। इसे टाइटेनियम ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra, Galaxy S24 Enterprise Edition के फीचर्स

कॉर्पोरेट ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए सैमसंग ने Galaxy S24 Ultra और Galaxy S24 Enterprise Edition फोन को तीन साल की वारंटी के साथ पेश किया है। इन डिवाइसों के साथ सैमसंग की Knox Suite सब्सक्रिप्शन का एक साल का एक्सेस भी मिलेगा, जो सुरक्षा और एंटरप्राइज मोबिलिटी मैनेजमेंट (EMM) को सक्षम बनाता है। एंटरप्राइज ग्राहक दूसरे साल से Knox Suite सब्सक्रिप्शन को 50 प्रतिशत सब्सिडी कीमत पर प्राप्त कर सकते हैं।
 

सात साल का अपडेट

सैमसंग ने एंटरप्राइज मॉडलों के लिए सात साल के OS अपडेट और सुरक्षा मेंटेनेंस रिलीज का वादा किया है। Galaxy S24 और Galaxy S24 Ultra Enterprise Edition में लोकप्रिय Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें Live Translate, Interpreter, Chat Assist, Note Assist, Transcript Assist और Google के साथ Circle to Search शामिल हैं।

6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले

Galaxy S24 और Galaxy S24 Ultra Enterprise Edition मॉडलों का हार्डवेयर स्टैंडर्ड वेरिएंट्स जैसा ही है। Galaxy S24 Ultra में 6.8-इंच की Edge QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 1Hz–120Hz तक की एडैप्टिव रिफ्रेश रेट प्रदान करता है, जबकि Galaxy S24 में 6.2-इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले है। Ultra मॉडल स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 मोबाइल प्लेटफॉर्म फॉर गैलेक्सी पर चलता है, जबकि भारत में वैनिला मॉडल Exynos 2400 SoC के साथ आता है।

200 मेगापिक्सल का कैमरा

कैमरे की बात करें तो, Galaxy S24 Ultra में 200 मेगापिक्सल के वाइड कैमरे के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। Galaxy S24 में 50 मेगापिक्सल के वाइड कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। दोनों मॉडलों में 12 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर और IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग है। Galaxy S24 Ultra में 5,000mAh की बैटरी और Galaxy S24 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।

iPhone SE 4: iPhone 16 के कैमरे के साथ लॉन्च होगा नया फोन, नई रिपोर्ट में दावा

रिपोर्ट के मुताबिक iPhone SE 4 के साथ आइकॉनिक टच आईडी नहीं मिलेगी। टच आईडी को एपल फेस आईडी से रिप्लेस करने की तैयारी में है। इसके अलावा iPhone SE 4 को टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट, 8GB रैम और एपल के एआई फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।



Apple के अपकमिंग आईफोन iPhone SE 4 को लेकर लगातार लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। अब iPhone SE 4 को लेकर ताजा रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि iPhone SE 4 के साथ वही रियर कैमरा मिलेगा जो कि iPhone 16 सीरीज में है।
ऐसे में कहा जा सकता है कि iPhone SE 4 के साथ 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपल का 48 मेगापिक्सल वाला लेंस वाइड एंगल के अलावा 2x जूम के साथ आता है

रिपोर्ट के मुताबिक iPhone SE 4 के लिए कैमरा का सप्लायर LG Innotek है जो कि कोरिया की कंपनी है। इसके अलावा Foxconn और Cowell इलेक्ट्रॉनिक्स भी iPhone SE 4 का कैमरा पार्ट्स के सप्लायर हैं।

कहा जा रहा है कि iPhone SE 4 की कीमत 400  डॉलर यानी करीब 33,950 रुपये हो सकती है। ऐसे में यह एपल की सबसे सस्ती डिवाइस होगी। कैमरे के अलावा अन्य फीचर्स की बात करें तो iPhone SE 4 में 6.06 इंच की OLED डिस्प्ले हो सकती है जैसा कि iPhone 14 में है।

रिपोर्ट के मुताबिक iPhone SE 4 के साथ आइकॉनिक टच आईडी नहीं मिलेगी। टच आईडी को एपल फेस आईडी से रिप्लेस करने की तैयारी में है। इसके अलावा iPhone SE 4 को टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट, 8GB रैम और एपल के एआई फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।

Comments

Popular post

Vivo T4 SE बजट SEGMENT में एक दमदार SMARTPHONE

Motorola 60 Fusion SE: स्टाइल, परफॉर्मेंस और भरोसे का स्मार्टफोन