NEWS UPDATE

 'पुष्पा 2' को मिली हिंदी में सबसे बड़ी ओपनिंग, अल्लू अर्जुन ने तोड़ा शाहरुख का रिकॉर्ड

'पुष्पा 2: द रूल' से अर्जुन ने हिंदी ऑडियंस में अपनी पावर दिखा दी है. उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' को हिंदी में उन सभी सुपरस्टार्स से बड़ी ओपनिंग मिली है, जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार कहे जाते हैं 


तेलुगू इंडस्ट्री से आने वाले अल्लू अर्जुन, उत्तर भारत की हिंदी भाषी जनता में भी हमेशा से पॉपुलर थे. हिंदी डब फिल्मों से ऑडियंस में नाम कमाने वाले अर्जुन ने, हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा 2021 में आई 'पुष्पा 1: द राइज' से दिखाया था.

अब इसके सीक्वल 'पुष्पा 2: द रूल' से अर्जुन ने हिंदी ऑडियंस में अपनी पावर साबित कर दी है. उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' को हिंदी में उन सभी सुपरस्टार्स से बड़ी ओपनिंग मिली है, जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार कहे जाते हैं 

'पुष्पा 2' का तगड़ा धमाका 

अल्लू अर्जुन की फिल्म को हिंदी में जैसी एडवांस बुकिंग मिली थी उसी से दिखने लगा था कि ये हिंदी फिल्मों के टॉप ओपनिंग रिकॉर्ड्..को तगड़ा चैलेंज देने वाली है. मगर इस मास एंटरटेनर को हिंदी ऑडियंस से जो प्यार मिला है, उसने 'पुष्पा 2' को ऐतिहासिक फिल्म बना दिया है.

गुरूवार को थिएटर्स में फिल्म रिलीज हुई और बिहार, गुजरात, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश जैसे पक्के हिंदी फिल्म मार्केट्स में फिल्म के शोज में ऐसी भीड़ रही .जो बहुत सारे बॉलीवुड स्टार्स भी नहीं जुटा पाए हैं. ट्रेड रिपोर्ट्स के शुरूआती अनुमान कहते हैं कि 'पुष्पा 2' के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 66 करोड़ से 68 करोड़ तक की रेंज में कलेक्शन किया है. फाइनल आंकड़े सामने आने पर फिल्म का हिंदी कलेक्शन 70 करोड़ के मार्क को छूता हुआ भी नजर आ सकता है. 

अल्लू अर्जुन ने हिंदी में बना डाला रिकॉर्ड

हिंदी में अभी तक सबसे बड़े ओपनिंग कलेक्शन का रिकॉर्ड शाहरुख खान की पिछले साल आई ब्लॉकबस्टर 'जवान' के नाम था.किंग खान की इस पैन इंडिया फिल्म ने हिंदी में 65.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. मगर 'पुष्पा 2'  की कमाई के अनुमान ही ये इशारा कर रहे हैं कि अल्लू अर्जुन ने शाहरुख का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन करने वाली टॉप हिंदी फिल्में कुछ इस तरह हैं: 

  फिल्म का नाम पहले दिन नेट हिंदी कलेक्शन

(*भारतीय रुपये में) 

1. पुष्पा 2: द रूल                       68 करोड़+ (अनुमान)

2. जवान                               65.5 करोड़

3. स्त्री 2                               55.40 करोड़

4. पठान                                     55 करोड़ 

5.     एनिमल                                   54.75 करोड़ 

2017 में प्रभास, 'बाहुबली 2' से 41 करोड़ की ओपनिंग के साथ, हिंदी में सबसे बड़ी ओपनिंग लाने वाले साउथ स्टार बने थे. 2022 में जब 'KGF 2' को हिंदी में 54 करोड़ की ओपनिंग मिली, तो ये रिकॉर्ड रॉकिंग स्टार यश के नाम हो गया. अब 'पुष्पा 2' से अल्लू अर्जुन हिंदी में सबसे बड़ी ओपनिंग लाने वाले साउथ स्टार बन गए अब ये देखना दिलचस्प होगा कि हिंदी में टॉप ओपनिंग का 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड, कौन सी हिंदी फिल्म तोड़ पाती है. 


लेटेस्ट मोबाइल्स

  

Advertisement
Advertisement



Comments

Popular post

Vivo T4 SE बजट SEGMENT में एक दमदार SMARTPHONE

Motorola 60 Fusion SE: स्टाइल, परफॉर्मेंस और भरोसे का स्मार्टफोन