Jaipur Highway Fire Accident
Jaipur Highway Fire Accident: जयपुर CNG टैंकर हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़ कर हुआ 14, कई घायलों की हालत नाजुक
इस हृदय विदारक भीषण हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि मौत की संख्या और बढ़ेगी, क्योंकि काफी लोगों की स्थिति नाजुक है। वहीं, सरकार ने 6 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है।
बता दें जयपुर-अजमेर हाईवे पर शुक्रवार की सुबह 5.30 बजे के करीब एक ट्रक ने सीएनजी से भरे ट्रक को टक्कर मार दी. इसके बाद इतना तेज ब्लास्ट हुआ कि उसकी आवाज 10 किलोमीटकर तक सुनाई दी. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 44 लोग बुरी तरह से झुलस गए, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
जांच कमेटी गठित
हादसे के बाद जयपुर जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने एक जांच कमेटी का गठन किया है. इस जांच कमेटी में अलग-अलग विभागों के छह अधिकारियों को शामिल किया गया है. जांच जिला कलेक्टर ने बताया कि जयपुर के भांकरोटा में हुए एलपीजी टैंकर और ट्रक के बीच हादसे के मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने के आदेश राज्य सरकार की ओर से जारी किए गए थे.
सीएम ने दिए ये निर्देश
वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं मे कमी लाने के लिए विशेष अभियान चलाकर ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा, सड़क दुर्घटना के संभावित स्थानों को चिन्हित कर इनका जल्द सुधार किया जाए, ताकि वाहन दुर्घटनाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान को रोका जा सके. सीएम ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान कार्यों की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए और कामों को निर्धारित अवधि में पूरा करवाया जाए.
Comments
Post a Comment