Gold Silver Price: सोना फिर 80 हजार रुपये के स्तर पर पहुंचा; चांदी में तीसरे दिन भी तेजी जारी, 1450 रुपये उछली

 

EPFO: 'अगले साल से सीधे एटीएम से निकाल सकेंगे अपने पीएफ का पैसा', श्रम सचिव गिग वर्कर्स पर यह बोलीं

EPFO: अगले साल से ईपीएफओ ग्राहक सीधे एटीएम से अपने भविष्य निधि को निकाल सकेंगे। श्रम सचिव सुमिता डावरा ने मंगलवार को यह बात कही। उन्होंने आगे क्या कहा आइए जानें




श्रम मंत्रालय देश के विशाल कार्यबल को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए अपने आईटी सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है। अगले साल से ईपीएफओ ग्राहक सीधे एटीएम से अपने भविष्य निधि को निकाल सकेंगे। श्रम सचिव सुमिता डावरा ने मंगलवार को यह बात कही।

श्रम सचिव ने कहा , "हम दावों का तेजी से निपटान कर रहे हैं और जीवन को आसान बनाने और प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए काम कर रहे हैं। एक दावेदार, लाभार्थी या बीमित व्यक्ति न्यूनतम मानवीय हस्तक्षेप के साथ एटीएम के माध्यम से अपने दावों तक आसानी से पहुंच सकेगा।

उन्होंने एएनआई को बताया, "सिस्टम विकसित हो रहे हैं और हर दो से तीन महीने में आपको महत्वपूर्ण सुधार दिखाई देंगे। मेरा मानना है कि जनवरी 2025 तक इसमें बड़ा सुधार होगा।" कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में सात करोड़ से अधिक सक्रिय योगदानकर्ता हैं। श्रम सचिव ने जीवन को आसान बनाने के लिए ईपीएफओ सेवाओं को बेहतर बनाने के सरकार के प्रयासों पर भी जोर दिया। 


गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा लाभ देने की योजना के बारे में, डावरा ने कहा कि इस मामले में प्रगति हो रही है, लेकिन इसके लिए उन्होंने किसी समयसीमा के बारे में नहीं बताया। उन्होंने कहा, "बहुत काम किया गया है, और हमने एक योजना की रूपरेखा तैयार की है जो अब अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है।" इन लाभों में चिकित्सा स्वास्थ्य कवरेज, भविष्य निधि और विकलांगता के मामलों में वित्तीय सहायता शामिल हो सकती है।
गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याण लाभ प्रदान करने के लिए एक रूपरेखा का प्रस्ताव करने के लिए विभिन्न हितधारकों के प्रतिनिधियों वाली एक समिति की स्थापना की गई है। 

गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों को पहली बार सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 में परिभाषित किया गया था, जिसे संसद जिसे संसद ने पास किया। उनकी सामाजिक सुरक्षा और कल्याण से संबंधित प्रावधान संहिता में शामिल हैं। श्रम सचिव ने बेरोजगारी पर भी बात की और कहा कि इसके बढ़ने की दर में गिरावट आई है।

उन्होंने कहा, "2017 में बेरोजगारी दर छह प्रतिशत थी। आज यह घटकर 3.2 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा, हमारा कार्यबल बढ़ रहा है। श्रम बल भागीदारी दर बढ़ रही है और श्रमिक भागीदारी अनुपात, जो दर्शाता है कि वास्तव में कितने लोग कार्यरत हैं, 58 प्रतिशत तक पहुंच गया है और इसमें वृद्धि जारी है।"

Gold Silver Price: सोना फिर 80 हजार रुपये के स्तर पर पहुंचा; चांदी में तीसरे दिन भी तेजी जारी, 1450 रुपये उछली

Gold Silver Price: मजबूत वैश्विक रुख के बीच आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें उछलकर 80,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गईं। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला यह बहुमूल्य धातु 620 रुपये की तेजी के साथ करीब तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी में लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रही और यह 1,450 रुपये की तेजी के साथ एक महीने के उच्चतम स्तर 96,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।




अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार मजबूत वैश्विक रुख के बीच आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें उछलकर 80,000 रुपये के स्तर पर पहुंच गईं। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला यह बहुमूल्य धातु 620 रुपये की तेजी के साथ करीब तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मंगलवार को यह 79,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी में लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रही और यह 1,450 रुपये की तेजी के साथ एक महीने के उच्चतम स्तर 96,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मंगलवार को चांदी 94,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। बुधवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 620 रुपये बढ़कर 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह पीली धातु 79,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
व्यापारियों ने बताया कि स्थानीय बाजारों में आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की ओर से मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 112 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

दिन के कारोबार के दौरान सोना 640 रुपये या 0.82 प्रतिशत उछलकर 78,978 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कॉमेक्स पर कीमतें एक बार फिर 2,700 डॉलर के स्तर पर पहुंच गईं, जिससे सोने में मामूली बढ़त दर्ज की गई। एक सप्ताह पहले 2,600 डॉलर के समर्थन स्तर से इसमें जोरदार सुधार हुआ।


एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एवं करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, "एमसीएक्स में सोने के 77,400-79,250 रुपये के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है, तथा आंकड़े जारी होने से पहले इसमें उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है।"
हालांकि, बुधवार को चांदी 396 रुपये यानी 0.41 प्रतिशत गिरकर 95,129 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स सोना वायदा 10.20 डॉलर प्रति औंस या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 2,728.60 डॉलर प्रति औंस हो गया। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, "सोने की कीमतें एक बार फिर 2,700 डॉलर के पार पहुंच गईं। सीरिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, मजबूत डॉलर सूचकांक और ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के कारण कीमतों को समर्थन मिला है।"

हालांकि, एशियाई बाजार में चांदी की कीमत में 0.33 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "अमेरिकी फेडरल रिजर्व अगले सप्ताह की मौद्रिक नीति बैठक में तीसरी बार ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।" कम ब्याज दरें सोने जैसी गैर-उपज वाली धातुओं के लिए अनुकूल हैं।


अबांस होल्डिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, "बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और बढ़ती अनिश्चितता के बीच सोना एक पसंदीदा सुरक्षित परिसंपत्ति के रूप में चमक रहा है।" बाजार की नजर गुरुवार को आने वाले उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) और बेरोजगारी दावों के आंकड़ों पर भी रहेगी। बदले में, जारी किए गए आंकड़े अमेरिकी डॉलर की कीमत की गतिशीलता को प्रभावित करने और अगले सप्ताह होने वाली बहुप्रतीक्षित दो दिवसीय फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक से पहले बुलियन कीमतों के भविष्य की दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Comments

Popular post

Vivo T4 SE बजट SEGMENT में एक दमदार SMARTPHONE

Motorola 60 Fusion SE: स्टाइल, परफॉर्मेंस और भरोसे का स्मार्टफोन