Apple Watch Ultra 3: नई एपल वॉच में मिल सकता है सैटेलाइट कम्युनिकेशन, ब्लड प्रेशर सेंसर की भी है उम्मीद

 

Apple Watch Ultra 3: नई एपल वॉच में मिल सकता है सैटेलाइट कम्युनिकेशन, ब्लड प्रेशर सेंसर की भी है उम्मीद

यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी होगा जो ऑफ-ग्रिड स्थानों पर यात्रा करते हैं। iPhone के लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ पहले दो साल का फ्री एक्सेस मिलता है। एपल वॉच अल्ट्रा के लिए भी ऐसा ही मॉडल लागू होने की संभावना है, हालांकि भविष्य के मूल्य निर्धारण की घोषणा अभी बाकी है



साल 2025 के लिए Apple की तैयारी हो रही है। नए साल में भी कई सारे प्रोडक्ट के लॉन्च होने की उम्मीद है। इनमें से Apple Watch Ultra 3 भी है। Apple Watch Ultra 3 को लेकर लीक रिपोर्ट सामने आने लगी हैं। Apple Watch Ultra 3 को लेकर खबर है कि इसमें सैटेलाइट कम्युनिकेशन मिलेगा। इसके अलावा Apple Watch Ultra 3 को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि इसमें सैटेलाइट कम्युनिकेशन के अलावा ब्लड प्रेशर मॉनिटर भी मिलेगा।

आईफोन 14 के साथ पहली बार मिला था सैटेलाइट कम्युनिकेशन

एपल ने पहली बार सैटेलाइट टेक्स्टिंग की शुरुआत iPhone 14 के साथ की थी, जो शुरू में आपातकालीन टेक्स्टिंग तक सीमित थी। iOS 18 के साथ, इस फीचर को और विस्तारित किया गया, जिससे उपयोगकर्ता किसी को भी संदेश भेज सकते हैं।

Apple Watch Ultra 3 में सैटेलाइट टेक्स्टिंग

जब नेटवर्क ना हो, तब यूजर्स सीधे सैटेलाइट के जरिए टेक्स्ट कर सकते हैं। यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी होगा जो ऑफ-ग्रिड स्थानों पर यात्रा करते हैं। iPhone के लिए सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ पहले दो साल का फ्री एक्सेस मिलता है। एपल वॉच अल्ट्रा के लिए भी ऐसा ही मॉडल लागू होने की संभावना है, हालांकि भविष्य के मूल्य निर्धारण की घोषणा अभी बाकी है।

MediaTek टेक्नोलॉजी के साथ 5G अपग्रेड

एपल ने अपने सेल्युलर मॉडेम में बड़ा बदलाव करते हुए इंटेल मॉडेम की जगह MediaTek टेक्नोलॉजी का उपयोग करने की योजना बनाई है। यह मॉडेम 5G सेवाओं को सपोर्ट करेगा, जो विशेष रूप से वेयरेबल्स और कनेक्टेड डिवाइस के लिए हैं, हालांकि यह पूर्ण 5G स्पीड प्रदान नहीं करता, लेकिन यह वर्तमान में उपयोग हो रही 4G LTE तकनीक से कहीं बेहतर होगा।

iPhone SE 4: iPhone 16 के कैमरे के साथ लॉन्च होगा नया फोन, नई रिपोर्ट में दावा

रिपोर्ट के मुताबिक iPhone SE 4 के साथ आइकॉनिक टच आईडी नहीं मिलेगी। टच आईडी को एपल फेस आईडी से रिप्लेस करने की तैयारी में है। इसके अलावा iPhone SE 4 को टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट, 8GB रैम और एपल के एआई फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।



Apple के अपकमिंग आईफोन iPhone SE 4 को लेकर लगातार लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। अब iPhone SE 4 को लेकर ताजा रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि iPhone SE 4 के साथ वही रियर कैमरा मिलेगा जो कि iPhone 16 सीरीज में है। 
ऐसे में कहा जा सकता है कि iPhone SE 4 के साथ 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एपल का 48 मेगापिक्सल वाला लेंस वाइड एंगल के अलावा 2x जूम के साथ आता है।

रिपोर्ट के मुताबिक iPhone SE 4 के लिए कैमरा का सप्लायर LG Innotek है जो कि कोरिया की कंपनी है। इसके अलावा Foxconn और Cowell इलेक्ट्रॉनिक्स भी iPhone SE 4 का कैमरा पार्ट्स के सप्लायर हैं।

कहा जा रहा है कि iPhone SE 4 की कीमत 400  डॉलर यानी करीब 33,950 रुपये हो सकती है। ऐसे में यह एपल की सबसे सस्ती डिवाइस होगी। कैमरे के अलावा अन्य फीचर्स की बात करें तो iPhone SE 4 में 6.06 इंच की OLED डिस्प्ले हो सकती है जैसा कि iPhone 14 में है।
रिपोर्ट के मुताबिक iPhone SE 4 के साथ आइकॉनिक टच आईडी नहीं मिलेगी। टच आईडी को एपल फेस आईडी से रिप्लेस करने की तैयारी में है। इसके अलावा iPhone SE 4 को टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट, 8GB रैम और एपल के एआई फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा।

Comments

Popular post

Vivo T4 SE बजट SEGMENT में एक दमदार SMARTPHONE

Motorola 60 Fusion SE: स्टाइल, परफॉर्मेंस और भरोसे का स्मार्टफोन