TODAY LATEST NEWS
UP: बेटों की वजह से 103 साल के बुजुर्ग को हुई जेल, जानें हैरान कर देने वाला मामला
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां जिला कारागार में बंद 103 वर्ष के बुजुर्ग बंदी की दास्तान को सु... दरअसल गुरमीत ने अपनी 12 एकड़ कृषि जमीन गुरुद्वारे को दान कर दी थी. उनके इस फैसले से नाराज बेटों ने उन पर झूठा आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया.
जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि गुरमीत सिंह तीन महीने से जेल में हैं. उन्होंने बताया कि उनके बेटे नशे के आदी हैं और उनसे मिलने तक नहीं आते.. बुजुर्ग ने अपनी दास्तान सुनाते हुए कहा कि दान देने के बाद बेटों ने उनके साथ झगड़ा किया और जेल भेज दिया.
जेल में गुरमीत को दैनिक जरूरतों के सामान की कमी हो रही थी. जेल अधीक्षक और समाजसेवी संस्था सहयोग ने मिलकर उन्हें कंबल, कपड़े, फल, बिस्किट, और अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराया. साथ ही संस्था ने उनकी रिहाई का भी आश्वासन दिया है. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर उनके रहने-खाने की व्यवस्था का भरोसा दिया.
पीड़ित गुरमीत ने जेल अधीक्षक को बताया कि उसके लड़के नशा करते हैं और बिगड़ैल प्रवृत्ति के हैं. यह कहते हुए बुजुर्ग बंदी रोने लगा और उसने बताया कि उसके पास दैनिक उपयोग के लिए सामानों का अभाव है. इसके लिए जेल अधीक्षक के द्वारा तत्काल उसे कंबल, स्लीपर, नहाने का साबुन, टूथपेस्ट, टूथ ब्रश, हेयर ऑयल उपलब्ध.कराया. इसके अलावा सहयोग संस्था से उनकी मदद का अनुरोध किया.
समाजसेवी संस्थाओं ने दिया मदद का भरोसा
जेल अधीक्षक ने बताया कि गुरमीत पर कई धाराओं पर सजा सुनाए जाने के बाद जेल में हैं उसका अपने बेटों के साथ झगड़ा हुआ था जब उसने अपनी जमीन दान में दे दी थी। जेल अधीक्षक ने कहा कि बुजुर्ग कैदी की मदद के लिए समाजसेवी संस्थाओं का आना सराहनीय है. संस्था के पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि गुरमीत सिंह को जल्द ही जेल से रिहा कराया जाएगा.
Election 2024 Live Updates: UP: बुर्के में मतदान को लेकर सियासी घमासान, अखिलेश बोले- पुलिस नहीं चेक करे ID, BJP ने कहा- बिना पहचान का वोट फर्जी
Byelection 2024 Live Updates: पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल और उत्तराखंड की 15 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है. इन 15 सीटों में 13 सीटें ऐसी हैं, जो विधायकों के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई थीं. इसके अलावा एक सीट पर निधन और एक सीट नेता के जेल जाने के बाद खाली हुई है.
पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, पंजाब, केरल और उत्तराखंड की 15 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है. इन 15 सीटों में 13 सीटें ऐसी हैं, जो विधायकों के सांसद बन जाने के बाद खाली हुई थीं. इसके अलावा एक सीट पर निधन और एक सीट नेता के जेल जाने के बाद खाली हुई है. पांच राज्य इन की 15 सीटों में से 9 सीटें उत्तर प्रदेश की हैं, जहां पर हो रहा चुनाव 2027 का सेमीफाइनल माना जा रहा है. इसके अलावा उत्तराखंड की 1, पंजाब की 4, केरल की 1 सीट और महाराष्ट्र की 1 लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आज वोटिंग होगी. हालांकि, उपचुनाव के नतीजों का संबंधित विधानसभाओं पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा.
यूपी में बुर्के को लेकर घमासान
यूपी में मतदान के बीच बुर्के को लेकर सियासी जंग चल रही है. बुर्के को लेकर समाजवादी पार्टी के बाद बीजेपी ने भी चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी है. बीजेपी ने कहा है कि बिना आइडेंटिफिकेशन के कराया गया मतदान फर्जी है. बीजेपी ने इस मामले में चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा था कि बुर्का पहनकर वोट देने जाने वाली महिलाओं को जांच के नाम पर परेशान न किया जाए. अखिलेश ने भी आज कहा कि पुलिस मतदाताओं की आईडी चेक नहीं कर सकती है.
मीरापुर में पथराव के बाद पुलिस ने लोगों को दौड़ाया
मुजफ्फरनगर के मीरापुर उपचुनाव में मतदान के दौरान हंगामे की खबर है. ककरौली में भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया है, पुलिस ने हंगामा कर रही भीड़ को दौड़ाया, भारी पुलिस बल के साथ एसएसपी भी मौके पर मौजूद हैं. खबर के अनुसार मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए निकले थे लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस ने व्यवस्था बनाने को लेकर जब उनसे कहा तो उन लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. इसके बाद पुलिस ने हल्का प्रयोग कर पब्लिक को मौके से दौड़ा दिया.
कई लोगों के ID कार्ड फाड़े गए- सपा प्रत्याशी
सपा के सीसामऊ से प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने कहा कि मतदाताओं को मत का प्रयोग करने से रोका जा रहा है, कई लोगों के आईडी कार्ड फाड़ दिए गए हैं और जगह-जगह कोशिश की जा रही है कि मतदान न हो पाए. चुनाव आयोग के आदेश के बाद भी पुलिस आईडी कार्ड चेक कर परेशान कर रही है. नसीम सोलंकी ने कहा कि महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस वाले गालियां बक रहे हैं और बाहर निकलने से मना कर रहे हैं.
उपचुनाव में मतदान की तेज रफ्तार
उपचुनाव में वोटिंग की तेज रफ्तार देखने को मिल रही है. यहां अबतक मतदान का प्रतिशत इस तरह है.
मीरापुर- 13.01 %
खैर- 9.03 %
फूलपुर- 8.83 %
कुंदरकी- 13.59 %
करहल- 9.67 %
गाजियाबाद-5.36 %
सीसामऊ- 5.73 %
मझवां- 10.55 %
कटेहरी- 11.48 %
-----
डेरा बाबा- 9.70 %
बरनाला-6.80 %
चब्बेवाल- 4.15 %
------
पलक्कड़-12.63 %
रोजगार और महंगाई बड़ा मुद्दा
कानपुर के सीसामाउ में सुबह से ही वोटर अच्छी संख्या में निकल कर आ रहे हैं. पोलिंग एजेंट सुबह ठंड से बचने के लिए चाय का सहारा ले रहे हैं और वोटरों की आईडी चेक कर अंदर भेज रहे हैं. वोटरों ने बताया कि रोजगार और महंगाई सीसामाउ के लिए इस उपचुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा है.
Comments
Post a Comment