AAJ KI TAAZA KHABAR
24 नवंबर, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 24 नवंबर, 2024 की खबरें और समाचार: महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी नतीजे घोषित हो गए हैं. महाराष्ट्र में जहां एक बार फिर महायुति की सरकार बनेगी तो वहीं झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक सरकार बनाने जा रहा है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की महाविजय हुई है और बीजेपी ने अकेले ही 132 सीटों पर जीत दर्ज की है. राज्य में सीएम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. शिंदे बोले तीनों मिलकर तय करेंगे. झारखंड में हेमंत सोरेन ने जबरदस्त वापसी की है. जीत के बाद यहां आज इंडिया गठबंधन के विधायकों की बैठक होगी
महाराष्ट्र के नतीजों का देश की राजनीति पर कितना पड़ेगा असर?
महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर ली है, जबकि कांग्रेस की महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का सफाया हो गया है. महायुति ने 288 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 233 सीटें जीत ली हैं. जबकि एमवीए सिर्फ़ 49 सीटों पर सिमट गया है. भाजपा ने 149 सीटों पर चुनाव लड़ा जिनमें से 132 सीटों पर विजय पताका फहराया है. बीजेपी की ये जीत बहुत बड़ी है, इसका असर आगे भी दिखेगा, ऐसा इसलिए, क्योंकि महाराष्ट्र एक प्रयोगशाला बन गया है और विधानसभा चुनाव के नतीजे राष्ट्रीय राजनीति को कई तरह से प्रभावित करने वाले हैं.
'बंटेंगे तो कटेंगे' नारा, बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा और स्टेट लीडरशिप की अनदेखी... झारखंड में बीजेपी को भारी पड़ीं ये गलतियां
झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक ने भाजपा को रौंद दिया, लेकिन सूबे में चुनावी कैंपेनिंग काफी जबर्दस्त रहा. ये चुनाव भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के 'कटेंगे तो बंटेंगे' जैसे नारों के इर्द-गिर्द घूमता रहा. बीजेपी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया. दरअसल,बीजेपी को उम्मीद थी कि इससे झारखंड में भाजपा की किस्मत बदल जाएगी और वे हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी को सत्ता से बाहर कर देंगे. चुनाव जीतने के बाद हेमंत सोरेन ने खुद स्वीकार किया कि उन्होंने कभी ऐसा चुनाव नहीं देखा.
India vs Australia Test: पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सामने पहाड़ जैसा 534 रनों का लक्ष्य
फिर दूसरी पारी में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजों की. विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल शतक जड़ने में सफल रहे. यशस्वी ने 297 बॉल पर 161 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. यशस्वी के टेस्ट करियर का ये चौथा शतक रहा. वहीं विराट कोहली ने 143 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए जिसमें 8 चौके और दो छक्के शामिल रहे. कोहली के टेस्ट करियर का ये 30वां शतक रहा. कोहली के शतक जड़ते ही भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पारी घोषित (487/6) कर दी.
पर्थ टेस्ट में भारतीय टीम की प्लेइंग 11: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज.
पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड
भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा (नवंबर 2024 - जनवरी 2025)
22-26 नवंबर: पहला टेस्ट, पर्थ
6-10 दिसंबर: दूसरा टेस्ट, एडिलेड
14-18 दिसंबर: तीसरा टेस्ट, ब्रिस्बेन
26-30 दिसंबर: चौथा टेस्ट, मेलबर्न
03-07 जनवरी: पांचवा टेस्ट, सिडनी
Comments
Post a Comment